शपथ-पत्र पर 50 रुपए का स्टाम्प लगेगा
सागर| भारतीयस्टाम्प अध्यादेश 2014 के अनुसार शपथ-पत्र पर अब 50 रुपए के स्टाम्प लगेंगे। इसके अलावा शपथ पत्र पर 50 रु. का नोटरी टिकट बतौर प्रभार लगेगा। वरिष्ठ जिला पंजीयक सागर के अनुसार पंचायती संस्थाओं के निर्वाचन के लिए नामांकन फॉर्मों के साथ लगने वालेे शपथ-पत्रों पर 50 रुपए का नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प और 50 रुपए का नोटरी का टिकट लगेगा।