पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग मामलों में दो युवकों की मौत

अलग-अलग मामलों में दो युवकों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर| खुरईथानांतर्गत बगठरी गांव के एक युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार रामप्रसाद अहिरवार के 25 वर्षीय बेटे इंद्राज ने मंगलवार को सल्फास खा ली थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, बंडा थाना क्षेत्र के छापरी गांव के विनोद पिता सुरेश चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी दुर्घटना का शिकार हो गया। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल रैफर किया गया था।