पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला पंचायत अध्यक्ष सागर का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित

जिला पंचायत अध्यक्ष सागर का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेसाल जनवरी में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्षों के पदों का आरक्षण कर दिया गया है। इसमें सागर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला यानि सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। 2010 में यह पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ था। भोपाल में मप्र. जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान आडिटोरियम में शुक्रवार को लाटरी निकाल कर प्रदेश भर की जिला पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया की गई। इसमें दमोह अनारक्षित यानि सामान्य, छतरपुर अनुसूचित जाति मुक्त यानि अजा पुरुष, टीकमगढ़ अनुसूचित जाति महिला एवं पन्ना जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित यानि सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं।

(िवस्तृतखबर| पेज 10 पर)