पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मावठे से भीगा प्रदेश

मावठे से भीगा प्रदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्लिक टाइम 10:30 pm

फोटो : िरंकू सरवैया

फसलों के लिए अमृत

सीहोरस्थित आरएके कृषि कॉलेज के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एससी गुप्ता के अनुसार फसलों के लिए यह हल्की बारिश अमृत के समान है। चना और गेहूं के लिए यह बहुत अच्छी है। इससे पैदावार अच्छी होगी।

बिजलीगिरने से छात्रा की मौत

अशोकनगरके बांसापुर गांव में 17 वर्षीय किशोरी मधु और राजगढ़ जिले के माचलपुर में 24 साल के युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

आजभी बारिश की संभावना

ऊपरीहवा के चक्रवात की वजह से शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर बारिश की संभावना।

भोपाल/सागर. प्रदेशके कई इलाकों में शुक्रवार को इस सीजन में मावठे की पहली बरसात हुई। इससे अधिकतर स्थानों पर ठंडक बढ़ गई। सागर में रात 10.30 बजे गरजे और बिजली की चमक के साथ बरस पड़े। करीब 10 मिनट में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रहली और टीकमगढ़ में बौछारें तेज थीं। राजगढ़ के छीपाखेड़ा में आेले गिरे हैं। सीहोर, विदिशा, गुना में भी तेज बारिश के समाचार है। प्रदेश में खजुराहो सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

नासिक. महाराष्ट्रके नासिक जिले में शुक्रवार को ओले गिरने से अनार अंगूर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर ओले से अंगूर के गुच्छे जमीन पर गिर गए। सोलापुर शहर और आसपास के इलाके में बारिश ने 200 ट्रक प्याज खराब कर दिया।

शहर तापमान

खजुराहो5.00

रीवा7.00

टीकमगढ़8.20

ग्वालियर8.50

दमोह10.00

सागर12.40

भोपाल13.60