पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसर के आदेश को नहीं मान रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

अफसर के आदेश को नहीं मान रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | बंडाक्षेत्र की दो दर्जन से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मुख्यालय पर निवास नहीं कर रही हैं। इस संबंध में परियोजना अधिकारी ने 31 अक्टूबर को बैठक में निर्देश जारी किए थे। बावजूद इस पर अमल नहीं किया गया। विभाग ने दोबारा निर्देश जारी कर सख्त हिदायत दी है। परियोजना अधिकारी के मुताबिक रीछई सागर, सलैया विनैका, मामदा, खजरा विनैका, हिंडोरिया, सिंगदौनी, राख, जमुनिया, जागथर, हनौता पटकुई, मिडवासा, सौरई, सेमरा दौलत, डिलाखेड़ी, बमूरा भेड़ा, चील पहाड़ी वार्ड 2, नैनधरा, हनौता सहावन, भेड़ाखास, मोकलनऊ, टेटवारा, नैनधरा 2, मंजला, बूढ़ाखेरा, नाहरमऊ, बेरखेड़ी, पड़वार, पिपरिया चमारी, कैथोरा, गोंदई, रीछई विनैका, पथरिया व्यास, सेमरा ठाकुर, नीमोन, खुवारी, कोटरा एवं सलैया विनैका की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मुख्यालय पर निवास नहीं करतीं।