पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताले लगे मिले तो बंडा की 2 निजी गाेदाम सील की

ताले लगे मिले तो बंडा की 2 निजी गाेदाम सील की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरीबोंको बंटने आए सरकारी गेहूं की जमाखोरी की सूचना पर बंडा की दो गोदाम सील की गई हैं। बंडा पुलिस के साथ सागर से पहुंची खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने रात करीब 9 बजे कार्रवाई की। संभवत: शनिवार को गोदामों के ताले खुलवाकर जांच की जाएगी। इनमें बड़ी मात्रा में सरकारी गेहूं रखे होने का संदेह है। सहायक आपूर्ति अधिकारी एसआर गुजरे ने बताया कि बंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि पवन कुमार उर्फ डबले जैन की दो गोदामों में सरकारी गेहूं रखा गया है। जब टीम गोदाम पहुंची तो दोनों में बाहर से ताले लगे हुए थे। हमारे पास प्राइवेट गोदाम के ताले तोड़ने का अधिकार नहीं है। इस संबंध में बंडा एसडीएम नारायण सिंह को सूचना दी गई। उन्होंने गोदामों में अलग-अलग ताले लगाकर सील करने को कहा। गोदाम खुलने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसमें कितना गेहूं बारदाना रखा है। बंडा एसडीओपी उदयभान तिवारी के अनुसार मुखबिर नेे थाने में सूचना दी थी कि 1 रुपए किलो की दर से गरीबों को बंटने वाला गेहूं गोदामों में रखा गया है।

सरकारी गेहूं रखे होने का संदेह

सागर . बंडामें गोदाम सील करते खाद्य विभाग के कर्मचारी।