- Hindi News
- ई रजिस्ट्री और बिल्डिंग परमिशन भी मिलेगी ऑन लाइन
ई-रजिस्ट्री और बिल्डिंग परमिशन भी मिलेगी ऑन-लाइन
नई व्यवस्था के तहत ई-रजिस्ट्री का आवेदन सर्विस प्रोवाइडर फर्म ऑनलाइन करेगी
नगरसंवाददाता | सागर
जमीनमकान की रजिस्ट्री करानी हो या फिर बिल्डिंग का नक्शा पास कराना हो। इन दोनों काम के लिए अब आपको सरकारी ऑफिसों के चक्कर काटना नहीं पड़ेंगे। नए साल में लोगों को अॉन-लाइन बिल्डिंग परमिशन ई-रजिस्ट्री की सुविधा मिल सकती है। इस नई व्यवस्था से घूसखोरी पर भी काफी हद तक रोक लगेगी, ऐसा जानकारों का मानना है। बहरहाल ऑन-लाइन सुविधा को शुरू करने के पहले निगम के लाइसेंसधारी इंजीनियरों और पंजीयन विभाग से रजिस्टर्ड सर्विस प्रोवाइडरों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
दूसरेशहर से भी करा सकेंगे रजिस्ट्री
वर्तमानमें जमीन मकान की रजिस्ट्री दस्तावेज लेखकों द्वारा मैनुअली तैयार कराई जा रही है। नई व्यवस्था के तहत ई-रजिस्ट्री का आवेदन सर्विस प्रोवाइडर फर्म करेगी। आवेदन ऑन-लाइन होगा। वहीं से रजिस्ट्री की डेट मिल जाएगी। व्यवस्था के तहत दूसरे शहर में रहते हुए भी रजिस्ट्री कराई जा सकती है। संपत्ति का मूल्यांकन कर उस पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी ई-रजिस्ट्रेशन सिस्टम से तय होगी। सर्विस प्रोवाइडर फर्म रजिस्ट्रेशन के लिए योग्य दस्तावेजों के लिए स्लॉट बुक तैयार करेगी। पंजीयन विभाग सर्विस प्रोवाइडर को ई-रजिस्ट्रेशन के लिए यूनिक लॉग-इन आईडी तथा पासवर्ड जारी करेगा। ई- स्टांप पंजीयक विभाग द्वारा जनरेट किया जाएगा। ऐसे में बड़े स्टांप की खपत बहुत कम रह जाएगी। ई-रजिस्ट्री से समय के साथ पैसों की भी बचत होगी। जिला पंजीयक कार्यालय में पदस्थ पीडी पटेल के अनुसार ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के लिए उप पंजीयक कार्यालय में केबिन बनेगा। वहीं सागर दमोह के सर्विस प्रोवाइडरों को 13, 14, 20 21 दिसंबर को आरसीबीसी केंद्र में ट्रेनिंग दी जाएगी। जिले में 42 दस्तावेज लेखक काम कर रहे हैं। अप्रैल से नवंबर 2014 तक 14359 रजिस्ट्रियां हुुई हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 11645 था।
नक्शा तैयार कर इंजीनियर ही करेंगे आवेदन
ऑन-लाइनबिल्डिंग परमिशन के लिए शासन स्तर पर भोपाल की सीनेट कंपनी को कांट्रेक्ट मिला है। इंदौर, भोपाल जबलपुर के बाद सागर में भी सुविधा शुरू होने जा रही है। बिल्डिंग परमिशन का पूरा काम एक सॉफ्टवेयर के जरिए होगा। सागर नगर निगम की साइट्स से कंपनी इसे लिंक करेगी। कंपनी के टीम लीडर राजुल बांगर के अनुसार अभी ट्रॉयल चल रही है। शहर की क