सागर। खुरई रोड स्थित शासकीय इंदिरा नेत्र चिकित्सालय से चोर गुरुवार की रात लाखों के उपकरण लेकर फरार हो गए। घटना का खबर सुबह करीब 10.30 बजे लगी, जब डॉक्टर कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोतीनगर पुलिस के मुताबिक चोरों ने अस्पताल के पीछे बने ऑपरेशन थियेटर का पीछे का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखा गैस चूल्हा, टंकी, ऑटो क्लेव, छोटा स्टैंड फेन एवं यूपीएस ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है।
चोरों ने माइक्रोस्कोप भी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह भारी होने के कारण नहीं ले जा सके। पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
चौकीदार को भनक तक नहीं लगी : अस्पताल में चोरी की भनक रात में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और चौकीदार को नहीं लगी। अधीक्षक डॉ. वीएस तोमर का कहना है कि चोरी पीछे वाले हिस्से से हुई है, इसलिए किसी को पता ही नहीं चला।
शाम ढलते ही होता है शराबियों का जमावड़ा : कर्मचारियोंके अनुसार अस्पताल परिसर में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं है। रात में अंधेरा रहता है। शाम ढलते ही अस्पताल के पिछले हिस्से में शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने लगता है। इन्हीं लोगों ने कुछ साल पहले पीछे की दीवार तोड़ दी थी, जो दोबारा नहीं बन सकी है।
पुलिस ने नहीं दिया ध्यान : अधीक्षक ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के ठोस कदम उठाने के लिए मोतीनगर पुलिस को दो पत्र भी लिखे थे। पहला पत्र 3 जुलाई 2014 तथा दूसरा पत्र 7 अक्टूबर 2014 को लिखा था। बावजूद इसके पुलिस ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। अस्पताल परिसर में पहले भी छिटपुट घटनाएं हो चुकी हैं।

इंदिरा नेत्र चिकित्सालय की घटना ।
खुरई रोड स्थित इंदिरा नेत्र चिकित्सालय में गुरुवार देर रात हुई घटना।
सागर. इंदिरा नेत्र चिकत्सालय में ऑपरेशन थियेटर के पीछे का यह दरवाजा तोड़कर चोर अस्पताल में घुसे थे।