पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो राशन दुकानों के बीच उलझी केरोसिन मामले की जांच

दो राशन दुकानों के बीच उलझी केरोसिन मामले की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांच कहां तक पहुंची यह बताने की स्थिति में नहीं सहायक आपूर्ति अधिकारी राय

नगरसंवाददाता | सागर

भगवानगंजसे जब्त किए गए नीले केरोसिन मामले की जांच दो राशन दुकानों के बीच उलझ कर रह गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी अभी तक यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि केरोसिन किस दुकान का था। जांच पर सवाल उठाए जाने लगे हैं।

सहायक आपूर्ति अधिकारी पीके राय का कहना था कि हमने एक राशन दुकान चैक कर ली है, जहां से कुछ हासिल नहीं हुआ। एक और दुकान को अभी चैक करना है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि केरोसिन कहां से ले जाया गया था और कौन दोषी है। यहां बता दें कि बुधवार को सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यार्थी ने टीम के साथ भगवानगंज स्थित भगवान सिंह ठाकुर के घर पर छापा मारा था। भगवान सिंह उनका पुत्र प्रवेन्द्र केरोसिन की टंकियों को टॉयलेट में पलटा कर मौके से भाग निकले थे। मौके से करीब 275 लीटर केरोसिन तथा 45 लीटर केरोसिन युक्त डीजल जब्त किया गया था। प्रारंभिक जांच में मुन्ना केशरवानी नाम के राशन दुकान संचालक का नाम आया था। सूत्र बताते हैं कि एक अधिकारी के पास पीले माल वाहक से केरोसिन की टंकी के परिवहन की वीडियो रिकॉर्डिंग है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विभाग के मुख्य सचिव कलेक्टर के औचक निरीक्षण के दौरान राहतगढ़ जरुवाखेड़ा की राशन दुकानों में गड़बड़ी मिली थी। इसके बाद खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को बीएस तोमर को सस्पेंड कर दिया गया था।