सागर | नगरनिगम अतिक्रमण विभाग के अमले ने शुक्रवार को राजीवनगर वार्ड स्थित रविशंकर स्कूल के पास रखे 4 टपरे हटा दिए। अतिक्रमण प्रभारी शिव रैकवार के अनुसार लोगों को इन टपरों के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही थी। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।