- Hindi News
- बुक स्टॉल पर 10 हजार का सट्टा पकड़ा, 6 गिरफ्तार
बुक स्टॉल पर 10 हजार का सट्टा पकड़ा, 6 गिरफ्तार
सागर | गोपालगंजपुलिस ने प्राइवेट बस स्टैंड परिसर स्थित एक बुक स्टॉल से शुक्रवार को 6 लोगों को गिरफ्तार कर 10 हजार 760 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक राजीव नगर के कुलदीप कश्यप, अहमद नगर के अशोक पवार, मकरोनिया के मनीराम राठौर, श्रीराम कॉलोनी के गोविंद दुबे, पोद्दार कॉलोनी के अनिरुद्ध तिवारी तथा कृष्णगंज वार्ड के गोविंद भटेरिया सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।