पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूटी की डिक्की में रखे 1 लाख 20 हजार रुपए गायब, जांच में जुटी पुलिस

स्कूटी की डिक्की में रखे 1 लाख 20 हजार रुपए गायब, जांच में जुटी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | गुरुगोविंदसिंह वार्ड के गगन जायसवाल की स्कूटी में रखा 1 लाख 20 हजार रुपए से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। कैंट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला के मुताबिक गगन 6 दिसंबर को स्कूटी क्रमांक एमपी 15 एमएल 1685 से चनाटौरिया स्थित स्टार्च पावडर फैक्टरी से गुजराती बाजार स्थित स्टेट बैंक पहुंचे। यहां उन्होंने 1 लाख 20 हजार रुपए निकाले और काले रंग के बैग में रखकर स्कूटी की डिक्की में रख दिए। इसके बाद भगवानगंज स्थित सपन मेडिकल पहुंचे। यहां से 30 हजार रुपए पॉलीथिन में लेकर आए और डिक्की में रख दिए। घर जाकर देखा तो डिक्की से बैग गायब था। गगन की रिपोर्ट पर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया है।