पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 ब्लॉक से 147 शिक्षक पहंुचे जरूरत वाले स्कूल

5 ब्लॉक से 147 शिक्षक पहंुचे जरूरत वाले स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर . एमएलबीस्कूल में अितशेष शिक्षकों की काउंिसलिंग करते अिधकारी।

नगर संवाददाता | सागर

युक्तियुक्त-करणके तहत शुक्रवार को 147 अतिशेष शिक्षक दूसरे स्कूल में भेजे गए। एमएलबी स्कूल क्रमांक-1 में मालथौन, शाहगढ़, राहतगढ़, जैसीनगर एवं बंडा ब्लॉक की काउंसिलिंग हुई। इन ब्लॉक से कुल 177 अतिशेष शिक्षकों को बुलाया गया था। इनमें से 147 शिक्षक आए। सभी ने काउंसिलिंग में दूसरे स्कूल ले लिए, जो 30 शिक्षक नहीं आए, उनमें से कुछ सहायक शिक्षक से शिक्षक एवं सहायक अध्यापक से अध्यापक पद पर पदोन्नत होकर दूसरी जगह चले गए हैं। कुछ अपनी स्कूल से प्रमोशन लेने वाले शिक्षकों की वजह से अब अतिशेष की सूची में नहीं हैं। इन्हीं में से करीब 7 शिक्षक अनुपस्थित रहे। इनको अब शासन अपने हिसाब से दूसरे स्कूल में भेजेगा। जिला शिक्षा अधिकारी आरएन शुक्ला के मुताबिक 20 से अधिक शिक्षक विहीन स्कूल में शिक्षक पहुंच गए हैं। अब तक हुई 8 ब्लॉक की काउंसिलिंग के बाद इनमें से किसी भी ब्लॉक में एक भी स्कूल अब शिक्षक विहीन नहीं रही।

पहलेदिन 240 हुए थे इधर से उधर : गुरुवारको रहली, देवरी एवं केसली ब्लॉक की काउंसिलिंग हुई थी। काउंसिलिंग में 240 शिक्षक इधर से उधर हुए थे। इन तीनों ब्लॉक की 50 शिक्षकविहीन स्कूल में शिक्षक पहुंच गए हैं।

दोब्लॉक की काउंसिलिंग आज: शनिवारको खुरई और बीना ब्लॉक के अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग एमएलबी स्कूल क्रमांक- 1 में सुबह 11 बजे से होगी। सागर ब्लॉक की काउंसिलिंग भी रविवार को यहीं होगी।

पदस्थापनाके आदेश के बाद ज्वानिंग तुरंत करें : डीईओने कहा कि काउंसिलिंग में सभी का आना अनिवार्य है। इसके बाद पदस्थापना के आदेश कभी भी जारी हो सकते हैं। हमारी कोशिश यही है कि शनिवार को ही कुछ ब्लॉक के आदेश जारी कर दें। सोमवार तक तो सभी के आदेश जारी हो जाएंगे। पदस्थापना के आदेश जारी होने के तुरंत बाद हर हाल में सभी को उन्हें आवंटित स्कूल में ज्वाइन करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।