पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले सप्ताह से चलेगा महाअभियान

अगले सप्ताह से चलेगा महाअभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलेरियाकी रोकथाम के लिए विभाग महाअभियान चलाएगा। शुरुआत अगले सप्ताह से होगी। मलेरिया पॉजिटिव मामले में पीडितों के घर आसपास स्प्रे तथा फॉगिंग होगी।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया शहरी मलेरिया स्कीम के अंतर्गत टीम शहर के विभिन्न मोहल्लों में मलेरिया पॉजिटिव पीड़ित के घरों एवं उनके आसपास छिड़काव करेगी। फॉगिंग मशीन से धुआं भी किया जाएगा। अभियान अगले सप्ताह सोमवार से शनिवार तक चलेगा। आवश्यक मशीनों सहित दवाइयां मंगा ली हैं। अभियान में 10 एस्पी बोलो तथा फॉगिंग मशीनों का उपयोग होगा। विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं होने से अब तक इस प्रकार का अभियान नहीं चला है।

कब कहां चलेगा अभियान

सोमवार >हाटरोड, सुभाष नगर

मंगलवार>वेदव्यास काॅलोनी, मोमिनपुरा

बुधवार>ईश्वरनगर, टाटानगर

गुरुवार>दीनदयालनगर, अमृत सागर

शुक्रवार>जावरारोड,शिवशंकर कॉलोनी

शनिवार>आनंदकॉलोनी, खातीपुरा

कर्मचारियों को अभियान और मशीनों के विषय में समझाते डीएमओ।