- Hindi News
- अब मार्च के पहले सप्ताह में हो सकता है सागर झील महोत्सव
अब मार्च के पहले सप्ताह में हो सकता है सागर झील महोत्सव
सागर| तीनदिवसीय सागर झील महोत्सव अब मार्च के प्रथम सप्ताह में हो सकता है। यह जानकारी कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही नया कार्यक्रम तय होने की उम्मीद है। यहां बता दें कि पहले 20, 21 22 फरवरी को कार्यक्रम होना था। महोत्सव में परफार्मेंस के लिए कलाकार 13 फरवरी तक सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में आवेदन जमा कर सकते हैं।