पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाइटन क्लब 4 1 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा

टाइटन क्लब 4-1 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15वेंभारत र| राजीव गांधी फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले को जीतकर टाइटन क्लब की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता कजलीवन मैदान पर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही है।

टाइटन क्लब ने गत चैंपियन सदर रेड को 4-1 से हराया। पहले हाफ में टाइटन क्लब के सेंट्रल फारवर्ड खिलाड़ी ने गोल करने का प्रयास किया, जिसका सदर रेड के गोलकीपर शैलेंद्र तोमर ने बेहतरीन बचाव किया। इसके बाद सदर रेड के कप्तान दविंदर भाटिया ने जवाबी हमला किया, जिसका टाइटन क्लब की रक्षापंक्ति ने खूबसूरती से बचाव किया। टाइटन क्लब के खिलाड़ियों ने जहां छोटे-छोटे पास बनाकर गोल करने के मौके बनाए, वहीं सदर रेड के खिलाड़ी लंबी हिट लगाकर गोल करने के प्रयास में जुटे रहे। हालांकि शुरुआत में सफलता किसी को भी नहीं मिली। पहले हाफ के 20वें मिनट में टाइटन क्लब के प्रणव ने पहला गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 30वें मिनट में आशुतोष ने टीम के लिए दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। सदर रेड क्लब इन हमलों से संभल ही पाता कि टाइटन क्लब के प्रणव ने अपना दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। पहले हाफ तक टीम की यही बढ़त बरकरार रही। दूसरे हाफ में सदर रेड ने पलटवार करते हुए मुकाबले में लौटने की कोशिश तो खूब ली, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हा़े सके। सदर रेड के खिलाड़ी गुफरान ने दूसरे हाफ के 22वें मिनट में गाेल कर स्कोर 3-1 कर दिया। सदर रेड की टीम वापसी का प्रयास करती उसके पहले ही प्रणव ने अपना तीसरा गोल कर टीम की बढ़त को 4-1 कर दिया। टाइटन क्लब की टीम 4-1 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। मुख्य अतिथि रंजीता राणा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लिया। निर्णायक डैनी केशरवानी, डीसी भाटिया, बिज्जू पासी, फोर्थ निर्णायक गंगाराम चौरसिया थे।

आजका मैच

मीडियाप्रभारी हेमराज बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बुधवार को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसमें सदर ब्लूज और ओसीएल क्लब के बीच भिड़ंत होगी।