पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नेताओं से तंग अफसरों ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्‌ठी

भाजपा नेताओं से तंग अफसरों ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्‌ठी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी के कार्यकर्ता और निर्वाचित प्रतिनिधि, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उन्हें नियंत्रित करना जरूरी है। इस आशय का एक शिकायती ज्ञापन मप्र राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला इकाई ने कलेक्टर एके सिंह को सौंपा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के नाम इस ज्ञापन में कहा गया है कि अगर अगले एक सप्ताह में सरकार ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो फिर हमारा संघ 18 फरवरी से सामूहिक हड़ताल पर चला जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सीईओ डॉ. वीरेंद्रसिंह रावत, एसडीएम कमल सोलंकी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर अविनाश रावत समेत तहसीलदार अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारीगण।