सुबह से धूप निकली, दोपहर बाद बादल छाए
बुधवारको सुबह से धूप खिली थी। दोपहर बाद आसमान पर बादल छाए। मौसम के मिजाज में आए बदलाव के चलते हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को सुबह से दोपहर तक ठंडी हवाएं चली। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री बढ़ोतरी हो जाने से दिन का तापमान 26.0 डिग्री रहा। रात में न्यूनतम तापमान भी 13.4 डिग्री था।
आगेक्या : अानेवाले 24 घंटे में आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेंगी। इससे दिन और रात का तापमान, सामान्य के आसपास रहेगा। हवा में अभी नमी है। इस कारण बादल छाए हुए है।