ट्रांसफर निरस्त, वापस लौटे जेडी यादव
सागर | शिक्षाविभाग के संयुक्त संचालक डॉ. योगेंद्र यादव का ट्रांसफर निरस्त हो गया है। उन्हें वापस सागर संभाग के संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। डॉ. यादव का अक्टूूबर 2014 में भोपाल स्थित राज्य शिक्षा केंद्र में जेडी के पद पर ट्रांसफर किया गया था।