संत ईश्वर शाह आज आएंगे
सागर | संतईश्वर शाह दो दिन के प्रवास पर गुरुवार शाम सागर पहुंच रहे हैं। हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवादार हरगुन पंजवानी प्रवक्ता राजकुमार गंगवानी ने बताया कि साहिब के आगमन पर बहेरिया तिराहे से वाहन रैली शुरू होगी, जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सिंधी कैंप पहुंचेगी। यहां से सतगुरु निवास तक शोभायात्रा निकलेगी। गंगवानी ने बताया कि 13 फरवरी को हरे माधव सत्संग का आयोजन होगा।