पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मामला उजागर होते ही रजिस्ट्रार ने मांगी पेडिंग मामलों की जानकारी

मामला उजागर होते ही रजिस्ट्रार ने मांगी पेडिंग मामलों की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | फर्म्स एंड सोसायटी विभाग में अफसरों की बीमारी का मामला उजागर होने के बाद बुधवार को विभाग के रजिस्ट्रार एससी तिवारी ने सभी पांच संभागों में पेडिंग पड़े रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली। हालांकि उन्हें केवल ऑफिस में रखे हुए आवेदनों की जानकारी ही प्राप्त हो सकी। जबकि ऑनलाइन मामलों की जानकारी अब भी अप्राप्त है। क्योंकि इन्हें देखने का अधिकार केवल असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पास ही होता है, जो कि फिलहाल छुट्टी पर हैं। दैनिक भास्कर के 10 फरवरी के अंक में ‘बीमार हैं इसलिए अटके फर्म्स, संस्थाओं के रजिस्ट्रेशन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर बताया गया था कि विभाग में तीन असिस्टेंट रजिस्ट्रार बीमार हैं। इनकी बीमारी के चलते विभाग ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कि जिसके कारण सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभागों में नए रजिस्ट्रेशन सैकड़ों मामले लंबित पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं अफसरों की अनुपस्थिति में अब इन संभागों को संभालने की जिम्मेदारी विभाग के बाबूओं के पास हैं। जो केवल नए रजिस्ट्रेशन का काम छोड़ बाकी सारे दफ्तर को संभाल रहे हैं। मामला उजागर होने के बाद विभाग के अफसर हरकत में आए और उन्होंने सभी संभागों में पेडिंग पड़े मामलों की जानकारी ली।

खबरें और भी हैं...