700 रु. तक महंगा मिल रहा नया एलपीजी गैस कनेक्शन
गैस कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर नए कनेक्शन देने के नाम पर मनमानी रकम वसूल रहे
चूल्हा तो लेना ही पड़ेगा
बगैर चूल्हे का कनेक्शन 3800 में
नया कनेक्शन 5 हजार में ही मिलेगा
रेगुलेटर
150 रु
हॉट प्लेट इंस्पेक्शन चार्ज- (यदि चूल्हा पहले से है तो)
250 रु
इंस्टालेशन चार्ज-
50 रु
ब्लू बुकलेट
50 रु
एडमिस्ट्रिेटिव चार्ज
50 रु
सुरक्षा होज पाइप
180 रु
सिलेंडर रिफिलिंग वर्तमान मूल्य- 650 रु
कुल 2830 रु (सभी कीमतें गैस कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार)
इसके अलावा यदि आप चूल्हा लेना चाहते है तो उसकी कीमत 1500 से लेकर 1700 रुपए तक हो सकती है।
नजर में
किसी ने 500 तो किसी ने 700 रुपए ज्यादा में गैस कनेक्शन देने की बात कही
नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
ऋषि कुमार सिंह, सेल्स मैनेजर, एचपी गैस, सागर
गैस एजेंसी- एचपी गैस कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर
Á नया गैस कनेक्शन चाहिए था कितने में मिलेगा?
- 4300 रुपए में सिंगल कनेक्शन।
Á यदि चूल्हा नहीं लेना तो?
- चूल्हा लेना तो जरुरी है।
Á मेरे पास पहले से चूल्हा है वह भी आईएसआई मार्क आप इंस्पेक्शन करवा लो?
- नहीं, बिना गैस चूल्हे के किसी को कनेक्शन नहीं मिलेगा।
गैस एजेंसी- भारत गैस कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर
Á आपकी कंपनी नया गैस कनेक्शन कितने में दे रही है?
- सिंगल 5000 और डबल 7500।
Á लेकिन दूसरी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर और कम में दे रहे हैं।
- तो वहीं से ले लो। हमें तो इतने का ही पड़ता है।
Á बगैर चूल्हा का कनेक्शन मिलेगा क्या?
- हां मिल जाएगे 3800 रुपए में।
Á 3800 रुपए तो बहुत ज्यादा है?
- ज्यादा नहीं है इतना ही लगता है।
गैस एजेंसी- इण्डेन गैस कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर
Á आपकी कंपनी नया गैस कनेक्शन कितने में दे रही है?
- सिंगल पांच हजार और डबल सात हजार रु. में।
Á यदि चूल्हा नहीं लेना हो तो?
- पहले आपके चूल्हे का सर्वे होगा फिर 3500 रुपए में दे देंगे।
Á 3500 ज्यादा नहीं है कंपनी ने तो 2790 रुपए फिक्स किया है?
- हमारे यहां इतने का ही है।
कहां कितने का सिलेंडर
टाइप तय रेट एचपी इण्डेन भारत गैस
सिंगल कनेक्शन (चूल्हे के साथ) 4300 4600 5000 5000
बिना चूल्हे का कनेक्शन 2830 नहीं मिला 3500 3800
श्रीकांत त्रिपाठी । सागर
शहर में एलपीजी गैस कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर नए कनेक्शन देने के नाम पर मनमानी रकम वसूल रहे हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम तीनों कंपनियों ने नए गैस कनेक्शन के लिए सभी डिस्ट्रीब्यूटर को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा नए गैस कनेक्शन पर 500 से 700 रुपए तक ज्यादा शुल्क वसूलने की बात सामने आई है। इसके अलावा उपभोक्ता को नए कनेक्शन के साथ चूल्हा भी खरीदने को मजबूर किया जा रहा है, जबकि गैस कंपनियों के निर्देश हैं कि यदि ग्राहक के पास आईएसआई मार्क चूल्हा पहले से है तो उसका इंस्पेक्शन कर नया कनेक्शन दिया जा सकता है। ऐसा में चूल्हा लेना अनिवार्य नहीं है।
चूल्हा लिया फिर भी इंस्पेक्शन चार्ज : नया कनेक्शन देते समय डिस्ट्रीब्यूटर 250 रुपए इंस्पेक्शन चार्ज जोड़ते हैं। यह चार्ज तब लगता है जब आपके पास पहले से चूल्हा हो। जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर घर में सर्वेयर भेजकर चूल्हा का सर्वे कराते हैं। लेकिन यह चार्ज नया चूल्हा देते समय भी जोड़ कर ग्राहकों को ठगा जा रहा है।