लिंक रोड निवासी गौरीशंकर पाठक का निधन
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में कार्यरत लिंक रोड निवासी निरंजन पाठक के पिता गौरीशंकर पाठक का निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह अपने पीछे प|ी सुमन पाठक, दो पुत्र निरंजन एवं संतोष पाठक एवं 6 पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार नरयावली नाका मुक्तिधाम में हुआ। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र निरंजन पाठक ने दी। अंतिम यात्रा में नगर विधायक शैलेंद्र जैन, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष देवीप्रसाद दुबे, पूर्व विधायक सुनील जैन, पार्षद नरेश यादव, लक्ष्मण सिंह, डॉ. प्रदीप तिवारी, संदीप वाल्मीकि, श्रीकांत शुक्ला, अरुण श्रीवास्तव, जेपी चौबे, डॉ. उदय श्रीवास्तव, डब्बू सराफ, सिद्धार्थ पचौरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कुलपति प्रो. आरपी तिवारी ने स्वर्गीय पाठक के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उनके परिजनों को सांत्वना दी है।