पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदर रेड ए और न्यू स्टार क्लब का मुकाबला ड्रा

सदर रेड ए और न्यू स्टार क्लब का मुकाबला ड्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतियोगिता आज से
सागर | मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग की राज्य स्तर खेल-कूद प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू होगी। इसका आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को सुबह 10 बजे से होगा। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, शतरंज एवं टेबल टेनिस पुरुष-महिला एवं टेनिस में पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। इस आयोजन में प्रदेश के सभी संभागों के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। अपर संगठन सचिव डॉ. सुभाष हर्डीकर ने बताया कि यह आयोजन दो दिवसीय होगा। उद्घाटन अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सागर संभाग डॉ. सीडी आठ्या करेंगे। बैडमिंटन खेल परिसर में, शतरंज एवं टेबल-टेनिस कॉलेज परिसर में एवं टेनिस विश्वविद्यालय मैदान के कोर्ट पर खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...