पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौकी से ट्रक चोरी का संदेही गायब, पुलिस बोली नहीं मिला

चौकी से ट्रक चोरी का संदेही गायब, पुलिस बोली नहीं मिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलहरा पुलिस चौकी क्षेत्र से गायब हुए ट्रक के मामले पुलिस को एक संदिग्ध की तलाश है। चौकी प्रभारी बखतसिंह ठाकुर के अनुसार 2 फरवरी को स्थानीय निवासी बृजेंद्र सिंह राजपूत का ट्रक क्रमांक एमपी 15-0338 वेयर हाउस के सामने से रात करीब 9 बजे गायब हो गया था। ट्रक ले जाने वाले व्यक्ति ने ओरिजनल चाबी का इस्तेमाल कर उसे स्टार्ट किया था। चौकी प्रभारी के अनुसार अगले दिन 3 फरवरी को ये ट्रक 26 नंबर हाईवे पर पलटा हुआ मिला। बृजेंद्रसिंह ने पुलिस चौकी में पूरे घटनाक्रम का एक आवेदन दिया। जिसके आधार पर उनके ही कर्मचारियों से संदेह के आधार पर पूछताछ की।

जिसमें उनका एक कर्मचारी प्रीतम पटेल निवासी बिलहरा सामने नहीं आया। मंगलवार को सूचना मिली कि वह अपने घर के पास एक खेत में छिपा बैठा है। लेकिन वहां सर्च करने पर नहीं मिला। पुलिस के अनुसार आवेदन के आधार पर उससे पूछताछ जरूरी है। फिलहाल इस केस में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

चौकी से भागने की चर्चा
इधर कस्बे में चर्चा फैल गई कि प्रीतम को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ लिया। लेकिन वह बुधवार सुबह भाग गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी ठाकुर का कहना है कि ये अफवाह मात्र है। प्रीतम अभी भी गायब है। उसकी जगह-जगह तलाश की जा रही है। हमें अगर वह मिला होता तो अब तक ट्रक के गायब होने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो जाता।

खबरें और भी हैं...