पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनपद अध्यक्ष का आरोप विधायक पारुल व पति धमकाते हैं

जनपद अध्यक्ष का आरोप- विधायक पारुल व पति धमकाते हैं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Ãसभी आरोप निराधार है, सामुदायिक भवन के मामले में हमने दो पत्र लिखे हैं। जिसका जवाब अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। जनपद अध्यक्ष पर इसके पहले भी पोस्टर फाड़ने, अधिकारियों पर आरोप लगाने जैसे मामले सामने आ चुके हैं। इससे ही उनकी मानसिकता का पता चलता है। जनपद अध्यक्ष मंत्री भूपेंद्र सिंह की कार्यकर्ता हैं, इस मामले को लेकर अब हम उन्हीं से मार्गदर्शन मांगेंगे। पारुल साहू, विधायक

भास्कर संवाददाता | सागर

राहतगढ़ की दलित जनपद अध्यक्ष क्रांति बाई ने क्षेत्रीय (सुरखी)विधायक पारुल साहू अौर उनके पति नीरज केशरवानी की शिकायत बुधवार को कलेक्टर विकास नरवाल से की है। इसमें विधायक और उनके पति पर धमकाने का आरोप है। उधर विधायक ने सभी आरोप गलत बताए हैं। अध्यक्ष क्रांति बाई ने बताया कि मैने पिछले दिनों खजुरिया गुरु पंचायत में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया था। इससे विधायक और उनके पति नीरज केशरवानी ने गुस्से में आकर खजुरिया गुरू सहित दूसरी पंचायतों के सरपंच को धमकाया कि अगर किसी ने दलित जनपद अध्यक्ष से भूमि पूजन करवाया ताे उसे धारा 40 के तहत सरपंच पद से हटवा देंगे।

पति पर पहले भी लगे हैं आरोप : क्रांति बाई ने बताया है कि इससे पहले 25 जुलाई को विधायक के पति ने राहतगढ़ में कृषि विभाग कार्यालय के ताले तोड़े, कृषि विकासखंड अधिकारी को परेशान भी किया था। कारण यह था कि कृषि अधिकारी दलित वर्ग से हैं। राहतगढ़ के जनपद सीईओ, पंचायत इंस्पेक्टर और खजुरिया सरपंच भी इसी वर्ग के हैं। विधायक पति बाहुबली हैं। इस कारण क्षेत्र के लोग उनके खिलाफ आवाज उठाने से घबराते हैं।

13 फरवरी को धरना दूंगी

जनपद अध्यक्ष क्रांति बाई ने बताया यदि मेरी शिकायत पर विधायक और उनके पति के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो मैं 13 फरवरी को दोपहर 2 बजे से राहतगढ़ बस स्टैंड पर धरना दूंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपूंगी। यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर कलेक्टाेरेट में धरना दूंगी। इससे पहले मैने विधायक और उनके पति की कार्यशैली शिकायत पत्र के जरिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार चौहान से की थी।

खबरें और भी हैं...