- Hindi News
- National
- जिले के सरकारी अस्पतालों में सफाई करने 10 फर्मों ने डाले टेंडर, 5 निरस्त
जिले के सरकारी अस्पतालों में सफाई करने 10 फर्मों ने डाले टेंडर, 5 निरस्त
जिले के सरकारी अस्पतालों सफाई व्यवस्था के लिए प्रदेश की दस फर्मों ने टेंडर फॉर्म डाले हैं। सीएमएचओ ऑफिस में जांच के दौरान टेंडर समिति ने इनमें से पांच टेंडरों को निरस्त कर दिया है। दो टेंडर कोरियर के जरिए आने के कारण तथा तीन दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण नहीं खोले गए।
टेंडर समिति ने इन टेंडरों को निरस्त कर दिया है। समिति के सदस्य सीएमएचओ ऑफिस के अकाउंटेंट राजेश राय ने बताया कि ईगल सिक्युरिटी सर्विस भोपाल, रामदूत सिक्युरिटी सर्विस, संध्या सिक्युरिटी सर्विस, थर्ड फॉक्स सिक्युरिटी सर्विस, कृष्णा सिक्युरिटी सर्विस, कामथेन सिक्युरिटी सर्विस, प्रथम नेशनल सिक्युरिटी, रतन एम्पोरियम, साईं सुनील स्टोर तथा सुजीत कुमार तोमर ने सफाई व्यस्था के टेंडर डाले थे। इनमें से संध्या और थर्ड फॉक्स सिक्युरिटी सर्विस के टेंडर फाॅर्म निरस्त कर दिए गए हैं। इनके टेंडर फॉर्म कोरियर से आए थे।
जबकि फॉर्म रजिस्टर्ड डाक से मंगाए गए थे। दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण रामदूत, कृष्णा तथा सुजीत कुमार तोमर के फॉर्म भी निरस्त कर दिए गए हैं। शेष पांच फर्मों के टेंडर खोले गए। इनकी टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड भी खोल दी गई हैं।
हालांकि कमेटी ने अभी इनमें से किसी भी फर्म का टेंडर फाइनल नहीं किया है। अगली बैठक में इनमें से एल-1, एल-2 और एल-3 फर्म का चुनाव किया जाएगा।
अभी तुलनात्मक चार्ट नहीं बना है, बैठक में तय होगा
Ãपांच फर्मों के फॉर्म विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। किस फर्म के क्या रेट हैं या एल-1, 2 और 3 में कौन सी फर्म है। यह भी नहीं बताया जा सकता। फर्मों के रेट का तुलनात्मक चार्ट नहीं बना है। इसके लिए बैठक होना है। बैठक की तारीख अभी तय नहीं है। - राजेश राय, सदस्य टेंडर कमेटी
कोई टेंडर फाइनल नहीं हुआ, कलेक्टर का अनुमोदन लेंगे
Ã10 फर्मों के टेंडर आए थे। 5 फर्मों की सिर्फ बिड खोली गई है। किसी का टेंडर फाइनल नहीं हुआ है। टेंडर पर अंतिम निर्णय लेनेे से पहले कलेक्टर विकास नरवाल से अनुमोदन लिया जाएगा। - शेखर श्रीवास्तव, डीपीएम, सागर