पं दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि कार्यक्रम आज
सागर | नगर मंडल सागर एवं हरिसिंह गौर मंडल के संयुक्त तत्वाधान में पं. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। नगर मीडिया प्रभारी रिंकू राज ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 3 बजे म्युनिसिपल स्कूल में पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिलाध्यक्ष राजा दुबे, विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम प्रभारी जाहर सिंह, सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर अभय दरे, नगर निगम सभापति राजबहादुर सिंह, आजीवन सहयोग राशि के जिला प्रभारी शैलेष केशरवानी उपस्थित रहेंगे।