पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएमसी : डीन ने जारी की 43 अस्थाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची

बीएमसी : डीन ने जारी की 43 अस्थाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पदस्थ 43 अस्थाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। डीन डॉ. जेएन सोनी द्वारा जारी की गई इस सूची पर 25 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्ति लगाने वाले कर्मचारी को आपत्ति के साथ जरूरी दस्तावेज पेश करने को भी कहा गया है। 25 फरवरी के बाद आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियों का निराकरण होने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त करने तथा प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू होगी। जानकारी के अनुसार जिन कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जारी की गई है। इनमें 10 सहायक ग्रेड-3, 7 स्टेनो टायपिस्ट, 7 चौकीदार, 5 चपरासी तथा 14 लैब अटेंडेंट शामिल हैं। डीन डॉ. सोनी के अनुसार यह सूची 1 अप्रैल 2016 की स्थिति में प्रस्तावित की गई है।

खबरें और भी हैं...