स्नातकोत्तर कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित
सागर| डाॅ. हरीसिंह गौर विवि के परीक्षा विभाग द्वारा विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं 2015 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एमकॉम चौथे सेमेस्टर में 89.32 प्रतिशत, एमए राजनीति विज्ञान दूसरे सेमेस्टर में 90 प्रतिशत, एमएससी गणित चौथे सेमेस्टर में 41.18 प्रतिशत, एमएससी फिजिक्स चौथे सेमेस्टर में 60 प्रतिशत, एमएससी कैमिस्ट्री चौथे सेमेस्टर में 32.85 प्रतिशत एवं एमएससी माइक्रो एंड बायोटेक्नोलॉजी में 95.65 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिवाकर शर्मा ने बताया कि हम लगातार तेजी से रिजल्ट खोल रहे हैं। जल्दी ही शेष कक्षाओं के सभी रिजल्ट खोल दिए जाएंगे।