महिलाओं से जुड़ी घरेलू वर्कशॉप कल
दैनिक भास्कर मधुरिमा की ओर से दूसरी वर्कशॉप 14 फरवरी रविवार को तिलकगंज में स्थित होटल रामसरोज पैलेस में होगी। जिसमें पेपर वर्कशॉप एवं ब्लॉक पेंटिंग के के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। दोपहर 2 बजे से होने वाली इस वर्कशॉप में अलग-अलग तरीकों से अपनी-अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका दिया जाएगा। महिलाओं के लिए हो रही इस वर्कशॉप में पूरी तरह नि:शुल्क प्रवेश है। इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके लिए प्रवीण साहू 7770996747 से संपर्क किया जा सकता है।