पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल आ जाएगी सीटी स्कैन मशीन, दो तीन दिन में सेवा शुरू होने के संकेत

कल आ जाएगी सीटी स्कैन मशीन, दो-तीन दिन में सेवा शुरू होने के संकेत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर| सागर | बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एमसीआई टीम के निरीक्षण के बाद प्रबंधन अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा शुरू कराने में जुट गया है। अस्पताल के सहायक अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि चैतन्य हाईटेक सेंटर से अनुबंध हुआ है। सेंटर के संचालक सत्या पांडे से मशीन लगाने के संबंध में बातचीत हुई है। पांडे के अनुसार मुंबई से मशीन सागर के लिए रवाना हो चुकी है। रविवार की शाम तक मशीन कॉलेज में पहुंच जाएगी। मशीन की फिटिंग कराने में करीब दो दिन का वक्त लगेगा। इसके बाद कॉलेज में मरीजों को सीटी स्कैन सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।

एमसीआई को दिखाने लगाई थी पुरानी मशीन : दो दिन पहले कॉलेज का निरीक्षण करने आई टीम को दिखाने के लिए काॅलेज प्रबंधन ने सत्या पांडे के सेंटर पर लगी पुरानी मशीन ही आनन-फानन में रेडियोलॉजी विभाग में स्थापित करा दी थी। टीम के जाने के बाद गुरुवार की शाम से इस मशीन को खोलकर वापस सेंटर पर लगाए जाने का काम शुरू हो गया है।

अभी बाजार से कराना पड़ती है मरीजों को जांच: कॉलेज में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं होने से यहां आने वाले मरीजों को यह जांच बाजार से ज्यादा पैसा खर्च कर करानी पड़ रही है। मशीन लगने के बाद बीपीएल कार्डधारी मरीजों को इसकी सुविधा मुफ्त में मिलेगी।

पहले गुड न्यूज
खबरें और भी हैं...