पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन सराफा व्यापारियों पर प्रताड़ना का मामला दर्ज

तीन सराफा व्यापारियों पर प्रताड़ना का मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक सराफा व्यापार ने तीन महीने पहले तीन व्यापारियों की प्रताड़ना के चलते फांसी लगाकर जान दे दी थी। जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सोने की खरीद फरोख्त से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार गनेशघाट पुरव्याऊ निवासी मनीष सोनी ने 9 नवंबर 2015 को फांसी लगाकर अात्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स व परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू की। जिसमें तीन सराफा व्यापारियों से सोना खरीदकर की बात सामने आई। जांच कर रहे एसआई बेनी प्रसाद ठाकुर ने बताया कि मृतक मनीष शहर के ही सराफा व्यापारी पप्पू सोनी, जग्गू सोनी व मुरलीधर सोनी से सोना खरीदकर बेचता था। माल न बिकने से वह रुपए नहीं दे पा रहा था। तीनों उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...