- Hindi News
- पोस्ट ऑफिस से बैंक में खाते शिफ्ट कराने में परेशानी
पोस्ट ऑफिस से बैंक में खाते शिफ्ट कराने में परेशानी
सागर . निगमकी पेंशन शाखा में आईडी और पेंशन के संंबंध में जानकारी लेते बुजुर्ग।
नगर संवाददाता | सागर
शहरके जिन लोगों को पोस्ट ऑफिस से पेंशन मिल रही थी, उन्हें अब बैंक में खाते खुलवाने होंगे। दरअसल, पेंशन सीधे खातों में भेजी जा रही है। पोस्ट ऑफिस से पेंशन लेने वालों के बैंक में खाते खुलने के बाद समग्र आईडी बनवाना भारी पड़ रहा है। इसके बाद ही उन्हें पेंशन नसीब हो पाएगी। उधर दूसरी तरफ निगम की पेंशन शाखा में आईडी बनाने बैठे ऑपरेटर सर्वर की समस्या बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं, जिससे बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं। निगम से मिली जानकारी के अनुसार शहर के 2980 लोगों की पेंशन पोस्ट ऑफिस में भेजी जा रही थी। बाद में पेंशनधारियों के बैंक खाते अपडेट करते हुए उनकी समग्र आईडी मांगी गई। जिनकी आईडी नहीं बनी, उनकी पेंशन रोक दी गई थी। पेंशन उनकी भी खातों में नहीं पहुंची जिनके पोस्ट ऑफिस में खाते थे या फिर बैंक खाता नंबर 14 डिजिट का नहीं था। ऐसे करीब 4 से 5 हजार पेंशनधारी अभी भी परेशान हैं। कइयों को तो 6-8 माह बाद भी पेंशन नहीं मिल पा रही है। शहर में वृद्धा, विधवा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों की संख्या 19 हजार है। पिछले महीने तक 12 हजार 800 पेंशनधारी ही यूनिक आईडी बनवाकर पोर्टल पर अपडेट हो सके, जिससे उनकी पेंशन खातों में पहुंचने लगी है। पेंशन पाने वालों की यूनिक आईडी इसलिए मांगी जा रही है ताकि कोई व्यक्ति एक साथ दो स्थानों से पेंशन का लाभ ले पाए। निगमायुक्त रणवीर कुमार का कहना है कि पोस्ट ऑफिस में जिन लोगों के खाते थे उनके खाते राष्ट्रीयकृत बैंकों में जन-धन योजना के तहत खुलवाए जा रहे हैं। इस काम की जिम्मेदारी टैक्स कलेक्टरों को दी जा रही है।
कोईसुनने वाला नहीं
Ãशहरके अंबेडकर वार्ड से आए किशोरी लाल अहिरवार का कहना था कि उन्हें 8 महीने से पेंशन नहीं मिली। निगम आओ तो आईडी मांगते हैं, जबकि काफी पहले अपनी आईडी जमा कर दी थी। कई दिनों से निगम के चक्कर काट रहा हूं।
Ãतिलकगंज वार्ड के हरप्रसाद पटेल का कहना था कि एक साल पहले आईडी बनवा ली थी। निगम से पेंशन खाते में नहीं भेजी जा रही। बैंक की पासबुक में 14 डिजिट का खाता नंबर लिखा है। वे कहते हैं कि 4 डिजिट का खाता होगा इसलिए पेंशन नहीं पहुंच रही।