- Hindi News
- सुबह से दोपहर तक छाई रही हल्की धुंध, सर्दी बढ़ी
सुबह से दोपहर तक छाई रही हल्की धुंध, सर्दी बढ़ी
सुबह से दोपहर तक छाई रही हल्की धुंध, सर्दी बढ़ी
सागर | मौसम गुरुवार को पूरे दिन सर्द रहा। सुबह से दोपहर तक हल्की धुंध छाई हुई थी। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। बादल और धुंध के कारण पिछले 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री नीचे उतरा है। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ गया। अगले 24 घंटे के दौरान रात की ठंड बढ़ेगी। दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। वजह यह है कि ठंडी हवा की गति बढ़ी है। इस कारण ठिठुरन बढ़ सकती है। 24 घंटे पहले शहर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री था। गुरुवार को यह 23.9 डिग्री तक गिर गया। सुबह आर्द्रता 40 प्रतिशत थी। शाम को यह 43 प्रतिशत हो गई। शहर में गुरूवार को छाये रहे बादल।