इधर आईजी का दावा : महिला अपराध कम हुए
छत से गेंद लाने के बहाने घर में घुसे और गले पर अड़ा दिया चाकू
दो दिन पहले अंकुर कॉलोनी में ही झपटे थे बुजुर्ग महिला के झुमके
सागर | महिलाअपराधों को रोकने के लिए पुलिस सख्त कदम उठाएगी। इसके लिए कुछ ठोस उपाय भी किए जाएंगे। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल महिला अपराधों में कमी आई है। यह बात सागर रेंज के आईजी पंकज श्रीवास्तव ने गुरुवार को वीकली क्राइम मीटिंग में कही। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा के मामलों बिलकुल कोताही नहीं बरती जाएगी।
बैठक में बाइक चोरी के मामलों की समीक्षा की गई। थानों में जब्त माल के संबंध में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन किए जाने पर जोर दिया गया। थानों में वर्षों से पड़ा जब्त माल नष्ट करने की कार्रवाई शुरू करने पर चर्चा की गई। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे जब्त शुदा माल की सूची तैयार कर न्यायालय में पेश करें, जिससे उसे नष्ट किया जा सके। पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने जिले में कानून व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी मंथन हुआ।
सागर. घटना के बाद श्रीमती जैन के घर के बाहर लगी पड़ोसियों की भीड़।
मीटिंग
5 फीट लंबा था लुटेरा : श्रीमतीजैन के अनुसार लुटेरा करीब 5 फीट लंबा था। उसका रंग सांवला और दुबला-पतला था। वह लाल रंग की टी-शर्ट और जींस पहने था। महिला द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस ने युवक को खोजने की मुहिम तेज कर दी है। थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि इस मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी।
{छीना-झपटी औरचिल्लाने से घबराया बदमाश भाग निकला।
{श्रीमती जैनसे चाबी मांगी तो उन्होंने जोर चिल्लाना शुरू किया और बदमाश का हाथ पकड़ लिया।
{श्रीमती जैन जब पानीलेने गईं युवक परदे के पीछे छिप गया। उनके आते गले पर चाकू अड़ा दिया।
Àऔर भाग निकले बदमाश
Àश्रीमती जैन ने चाकू पकड़ा
Àचाकू लेकर परदे के पीछे छिपा
इस क्षेत्र में पहले भी हो चुकी हैं वारदातें
घटनाके समय पति डीके जैन दमोह गए थे। वे वहां बिजली कंपनी में इंजीनियर हैं। बिटिया स्कूल गई थी। श्रीमती जैन के साथ इस तरह की घटना पहली बार हुई है। बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उनके परिचित संतोष स्टील का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पहले एक बुजुर्ग महिला के कान के झुमके झपटने की घटना हो चुकी है।