पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकार और उत्तरदायित्व की जानकारी दी

अधिकार और उत्तरदायित्व की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैमिलीप्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में स्वास्थ्य विषय पर शिक्षा एवं जानकारी देने कार्यक्रम हुआ।

एफपीएआई परियोजना के फील्ड वर्कर सीपी शुक्ला एवं राजेश पंडित ने बताया कि यह कार्यक्रम सात विषय में विभाजित किया गया, जिसमें अधिकार एवं उत्तर दायित्व: स्वयं की पहचान, अधिकार के बारे में जानना, समान अधिकार क्यों/क्यों नहीं, संघर्ष निपटाना और समझौता कौशल आदि की जानकारी दी गई। इसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. आलोक चौबे, साईन प्रिया जैन, डॉ. नीना गिडियन, डॉ. ज्योति चौहान, डॉ. निधि मिश्रा, डॉ. रूबी रेजा, डॉ. किरण महेशवरी, राजेश पंडित, डॉ. रेखा राय, कविता लारिया, डॉ. समीर कुरैशी ने विद्यार्थियों को स्व-जागरूकता तथा अधिकार एवं उत्तर दायित्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी रूचि बताई साथ ही कई प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। प्राचार्या दीप्ति पांडेय एवं शिक्षक मनीषा का भी सहयोग रहा। 10 दिसंबर से शुरू हुआ कार्यक्रम 17 दिसंबर तक चलेगा।

सागर. मेडिकल कॉलेज में आयोजित एफपीएआई की कार्यशाला में मौजूद कॉलेज के विद्यार्थी।