पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर में नि:संतान दंपती के ममत्व की अनोखी घटना

सागर में नि:संतान दंपती के ममत्व की अनोखी घटना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवा घंटे तक जिला अस्पताल में किसी को पता नहीं था कि शिशु चोरी हो गया | पढ़ें पेज 2

सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया शिशु, ममता जागी तो खुद ही चुरा लाई

यहउस नि:संतान मां की कहानी है, जिसने सड़क पर मिले एक अनाथ बच्चे के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। कुछ क्षणों में ही जीवनभर से संजोकर रखी पूरी ममता उडेल दी। ममत्व की यह अनोखी मिसाल बुधवार को सागर में देखने को मिली। नि:संतान रेखा को सड़क पर एक नवजात मिला। उसने अपना कर्तव्य समझकर 108 को सूचना दी। खुद पति के साथ अस्पताल तक बच्चे को छोड़ने आई। लेकिन गोद से बच्चा छूटते ही वह उस नन्हीं जान के लिए तड़प उठी। कुछ देर में ही नजरे बचाकर उसने बच्चे को उठाया और घर वापस आकर उसे दुलारने लगी। उसकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं रही। पुलिस ने बच्चा बरामद कर महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार को जिला अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पता चला कि कुछ देर पहले ही आया एक नवजात चोरी हो गया है। सिविल सर्जन से लेकर पूरे स्टाफ ने तत्काल झूठ बोलना शुरू कर दिया कि बच्चा हमारे यहां आया ही नहीं। फिर कहा गया कि 108 वाले बच्चा लेकर आए थे, लेकिन साथ ले गए। हालांकि 108 के स्टाफ के पास बच्चे की सुपुर्दगी के दस्तावेज थे।

शाम को पुलिस ने नई बस्ती सिदगुवां निवासी रेखा और उसके पति राजेंद्र के पास बच्चा बरामद किया तो पूरे मामले का राज खुला। रेखा को सुबह हाइवे किनारे बच्चा मिला था। पति-प|ी ने 108 बुलाई और 9.55 बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। एमएलसी के बाद बच्चे को एसएनएसयू में भर्ती कराया गया। इसके बाद बच्चा अचानक गायब हो गया। शक होने पर पुलिस रेखा के घर पहुंची। पहले तो दंपती ने बच्चा लाने से मना ही कर दिया, लेकिन सीएसपी गौतम सोलंकी ने सख्ती से पूछताछ की तो वे टूट गए।

पूछताछ में रेखा ने बताया कि करीब डेढ़ घंटा बच्चा मेरी गोद में रहा। लेकिन जैसे बच्चा छिना, मुझसे रहा नहीं गया। पुलिस ने दंपती पर बच्चे को अगवा करने का मामला दर्ज किया है।

सिविलसर्जन को पता ही नहीं चला

बच्चाअस्पताल से गायब हो गया, लेकिन प्रबंधन को भनक तक लगी। करीब 11 बजे सिविल सर्जन को बच्चे के गायब होने की सूचना तक नहीं थी। उनसे पूछने पर बताया कि हां एक बच्चा आया तो है। जब उन्हें मीडिया ने बताया कि बच्चा तो अस्पताल से गायब है। इसके बाद भी उन्हें भरोसा नहीं हुआ। शिशु रोड विभाग में फोन लगाकर जानकारी ली।

लावारिस मिले नवजात को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।