पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले पी शराब फिर हंसिये से कर दी हत्या

पहले पी शराब फिर हंसिये से कर दी हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके राहुल नगर झुग्गी बस्ती में बुधवार को एक व्यक्ति की हत्या होने से सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक गोपाल शर्मा (45) और आरोपी संतोष पटेल (33) दोनों राहुल नगर में किराए से रहते थे। दोनों ही सागर जिले के जैतपुर के हैं। मृतक गोपाल यहां एक निजी सुरक्षा एजेंसी में गार्ड की नौकरी करता था। इसकी संतोष ने बुधवार शाम करीब 4 बजे हंसिये से हत्या कर दी। संतोष ने गोपाल की हत्या क्यों की, इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मौके से हत्या में उपयोग किए गए हथियार को बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मृतक की प|ी के अनुसार गोपाल और संतोष बुधवार को सुबह 11 बजे से कमरे में ही शराब पी रहे थे। इस दरम्यान वह पड़ोस में बैठी थी। जब शाम चार बजे वह लौटी और दरवाजा खोलकर देखा तो पति गोपाल खून से लथपथ मृत हालत में मिले।

एसडीओपी एसके मरावी ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों ही मजदूर थे। शराब पीकर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी। इसके चलते आरोपी संतोष ने गोपाल की हत्या कर दी।

आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना की है।