पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहीं खुली सराफा दुकानें, 4 करोड़ का कारोबार प्रभावित

नहीं खुली सराफा दुकानें, 4 करोड़ का कारोबार प्रभावित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2 लाख से अधिक की ज्वेलरी खरीदी पर पेनकार्ड की अनिवार्यता का हो रहा विरोध

दो लाख रुपए से अधिक की ज्वेलरी खरीदी पर पेन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को शहर की सराफा दुकानें बंद रहीं। जिससे लोग बाजार से सोना-चांदी नहीं खरीद पाए। व्यापारियों ने सराफा बाजार में धरना दिया। बंद से करीब 4 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहने का अनुमान है। जिले में करीब 8 हजार लाेग सराफा कारोबार से जुड़े हुए हैं।

शहर के अलावा जिले की सभी तहसीलों में सराफा दुकानें नहीं खुली। प्रदेश व्यापी हड़ताल के आह्वान के तहत व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखकर सराफा बाजार में ही धरने पर बैठे रहे। सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद जड़िया ने कहा कि 70 ग्राम सोने की कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। शादी ब्याह के लिए सामान्य तौर पर लोग इतने की ज्वेलरी खरीदते हैं। पेनकार्ड की अनिवार्यता से लोगों को परेशानी आएगी। ज्वेलरी खरीदी पर पेनकार्ड की अनिवार्यता को 10 लाख रुपए तक किया जाना चाहिए। यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन उग्र होगा। धरने पर अशोक गुजरया, सुनील बड़ोन्या, वृंदावन सराफ, अरविंद जैन, सुरेंद्र जैन, मनोहर जैन, सुरेंद्र पटना, महेश राहतगढ़, रामसेवक बोतराई, गोपाल सोनी, गोविंद बकस्वाहा, राधे सोनी, नवल सोनी, प्रशांत सोनी, सुम्मी सोनी, भरत ढाना, बाबूलाल सोनी, विनोद सोनी, रूपेश सोनी, रवि सोनी, राकेश जैन, उमेश कठल आदि सराफा व्यापारी मौजूद थे।

सागर. सराफा व्यापारियों ने कारोबार बंद रखकर धरना दिया।

खबरें और भी हैं...