पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंडल जलाकर शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

कैंडल जलाकर शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंडल जलाकर शहीद हनुमनथप्पा को दी श्रद्धांजलि

सागर |
19वीं बटालियन के शहीद लांस नायक हनुमनथप्पा सहित शहीद सभी 9 जवानों को कालीचरण चौराहे पर अभाविप एवं विवेकानंद छात्र परिषद ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर माैन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराग पाठक, प्रांत सहमंत्री ज्योतेश पांडेय, जिला संयोजक अनिल यादव, ब्लॉक संयोजक अनुज यादव, राहुल रैकवार, रूद्रप्रताप सिंह, सौरभ गौतम, अभिषेक यादव , दीपक यादव, राहुल सोनी, सत्यम रावत, नितेंद्र द्विवेदी, ओम पटैरिया, रोहित परमार, लोकेंद्र वर्मा, सुमित विश्वकर्मा, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। वहीं विवेकानंद छात्र परिषद ने ज्योतिश सोनी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संरक्षक शालीन सिंह, विकास केशरवानी, शुभम, गोलू खटीक, निहाल कबीरपंथी, सौरभ आदि मौजूद थे।

लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की

सागर |
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के पूर्व कुल सांसद अखिलेश मोनी केशरवानी ने लांस नायक हनुमनथप्पा, महेश पीएन, ईलूमलई एम गनेशन जी, सुधीश, नागेश टीटी, सूर्यवंशी एसबी, मुश्ताक अहमद रामामूर्ति, एस कुमार की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि इनके बलिदान को सदा याद रखा जाना चाहिए। मरणोपरांत पदक से भी सम्मानित किया जाए। परिवार को सरकारी नौकरी एवं सुविधाएं उपलब्ध होना चाहिए ताकि देश के सैनिकों एवं हमारे नौजवानों साथियों को प्रेरणा मिले।

खबरें और भी हैं...