जांच शिविर में 500 मरीजों का परीक्षण
जांच शिविर में 500 मरीजों का परीक्षण
सागर | सरस्वती अस्पताल कटरा में शुक्रवार को नि:शुल्क बीएमडी कैल्शियम जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 500 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें से करीब 400 मरीजों में कैल्शियम की कमी पाई गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल सिंघई ने मरीजों को दवाइयों से ज्यादा कैल्शियमयुक्त आहार लेने की सलाह दी। शिविर में मरीज ज्यादा होने के कारण 14 फरवरी को भी शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी महेंद्र राय ने दी।
प्राण-प्रतिष्ठा आज
सागर | गोपालगंज में स्थित श्री देव वृंदावन बाग मठ द्वारा संचालित श्री देव जानकी रमण मंदिर पड़रिया (परसोरिया) में श्री देव राम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को होगी। महंत श्री श्याम बिहारी दास के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार शाम से ही हो चुकी है।
हेमराज मप्र राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
सागर | मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की तहसील शाखा के चुनाव शुक्रवार को हुए। चुनाव में हेमराज ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। सचिव रघुवर प्रसाद अहिरवार, कोषाध्यक्ष रमन श्रीवास्तव चुने गए।
श्रद्धांजलि अर्पित की
सागर | पूर्व पार्षद डॉ. प्रमोद चौकसे के निधन पर सदर में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, प्रभुदयाल पटेल, हरिओम केशरवानी, मुकेश हरयानी, गनेश केशरवानी, अभिषेक वाजपेयी आदि ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।