पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 10 कर्मचारी को मिले नोटिस

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 10 कर्मचारी को मिले नोटिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरपी तिवारी ने शुक्रवार की सुबह मेन ऑफिस स्थित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 10.30 बजे कुलपति औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्हें फाइनेंस शाखा में सर्वाधिक 6, स्थापना एवं डोआ में 1-1 तो दो अन्य शाखाओं में भी दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर आपत्ति लेते हुए कुलपति ने नाराजगी जताई। प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए 10 कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसमें संबंधितों से उनकी अनुपस्थिति का कारण पूछते हुए जवाब मांगा गया है, साथ ही चेतावनी दी गई है कि क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कुलपति द्वारा निरीक्षण के आधार पर पहली बार इस प्रकार की कड़ी कार्रवाई की गई है। इससे प्रशासनिक कसावट आने की उम्मीद लगाई जा रही है। शुक्रवार को ही कुलपति ने रेमेडियल कोचिंग पहुंचकर बोर्ड की बैठक ली।

खबरें और भी हैं...