पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्टूबर के पहले हफ्ते ही 4 दिन की छुटि्टयां

अक्टूबर के पहले हफ्ते ही 4 दिन की छुटि्टयां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर . त्योहारोंके चलते अक्टूबर के पहले सप्ताह गुरुवार (2 अक्टूबर )से सोमवार (6 अक्टूबर) के बीच सिर्फ शनिवार (4 अक्टूबर ) को ही बैंक और सरकारी दफ्तर खुलेंगे। शेष चार दिन त्योहार और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक, स्कूल दफ्तर बंद रहेंगे। इससे पहले भी बैंकों में 28 से 30 सितंबर के बीच सिर्फ एक दिन 29 सितंबर सोमवार को लेन-देन का कारोबार चलेगा। हालांकि बैंक 30 सितंबर को भी खुलेंगे, लेकिन उस दिन उनका पूरा अमला अर्धवार्षिक लेखाबंदी में व्यस्त रहेगा।

कब,क्यों रहेगा अवकाश

2अक्टूबर - गांधीजयंती

3अक्टूबर - दशहरा(विजयादशमी)

4अक्टूबर - शनिवार(सिर्फ केंद्रीय कार्यालय बंद रहेंगे, राज्य शासन के कार्यालय खुलेंगे )

5अक्टूबर - रविवार(साप्ताहिक अवकाश)

6अक्टूबर - ईद(बकरीद) की छुट्टी