पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस तेज करेगी एस्सेल के खिलाफ अभियान

कांग्रेस तेज करेगी एस्सेल के खिलाफ अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर . एस्सेल बिजली कंपनी को हटाने और राज्य की भाजपा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस की ओर से चलाया जा रहा जन-अभियान और तेज किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को जिला कांग्रेस की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि सागर नगर निगम में पिछले 15 साल से भाजपा काबिज है, लेकिन शहर का विकास अवरूद्ध हो गया है। भाजपा के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सागर में मूलभूत सुविधाएं भी जनता को मुहैया कराने में नाकामयाब रहे हैं। नगर निगम के कामकाज से जनता में रोष है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसको भुनाने के लिए जनता के बीच जाकर काम करें। आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को मौका देगी। बैठक में पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी कटारे ने कहा कि झील संरक्षण की राशि वापस जाना बेहद गंभीर है। इसके लिए भाजपा के नेता जिम्मेदार हैं। बैठक में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संचालन दिनेश पटेरिया ने किया आभार संदीप सबलोक ने माना।

सागर. बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदािधकारी और कार्यकर्ता।