पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 करोड़ आय और 18.80 लाख के व्यय का बजट पेश

25 करोड़ आय और 18.80 लाख के व्यय का बजट पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने 25 करोड़ आय और 18.80 लाख के व्यय का सालाना बजट शनिवार को यहां बैंक सभाकक्ष में आयोजित साधारण आमसभा में पेश किया। बैंक प्रशासक एवं सहकारिता उप आयुक्त संजय नायक की अध्यक्षता में हुई आम-सभा में उपस्थित सभी बैंक प्रतिनिधियों को महाप्रबंधक एसके कन्नौजिया ने बैंक की आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने बैंक की लेखा अंकेक्षित बैलेंस शीट, लाभ हानि का ब्यौरा भी प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। इस दौरान बैंक की साल भर की गतिविधियों, साख, प्रसार, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण एवं अमानतों में वृद्धि के लिए बैंक द्वारा किए गए कामकाज का अनुमोदन भी किया गया। नव निर्वाचित संचालक मंडल के सदस्य राजेंद्र जारोलिया ने भी आमसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, संचालक सतीष त्रिवेदी, कृष्ण गोपाल ठाकुर, संदीप बाल्मीकि, राकेश जैन, अजय दुबे सहित 50 से ज्यादा बैंक प्रतिनिधि मौजूद थे।

बजटकी खास बातें

-बैंक की कोष निधियों में 12 करोड़ की वृद्धि।

- बैंक की कार्यशील पूंजी 250 करोड़, इसमें वार्षिक वृद्धि 40 करोड़ के आसपास रही। - बैंक ने साल भर के दौरान 134 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया। अगले साल बैंक सात करोड़ अर्जित करेगा। - अगले साल के लिए बैंक ने 100 करोड़ रुपए का ऋण वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित किया है।