पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रचार करने सागर के भाजपाई पहुंचे हरियाणा

प्रचार करने सागर के भाजपाई पहुंचे हरियाणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर . हरियाणाके चुनाव प्रचार में सागर के भाजपाइयों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश के मंत्री एवं राज्य के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सागर विधायक शैलेंद्र जैन को नारनौंद विधान सभा का प्रभारी बनाया है। नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु सिंह प्रत्याशी हैं, जो पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी घोषित किए गए हैं। विधायक जैन अपने समर्थकों के साथ वहां मोर्चा संभालते हुए प्रचार में जुटे हैं। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सिंह ने अपना नामांकन भरा। इसके बाद कैप्टन सिंह एवं विधायक जैन ने चुनावी सभा को संबोधित किया।