सड़क निर्माण रुकवाने की मांग
सागर. परासियागांव में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत निजी भूमि पर अतिक्रमण कर रोड एवं पुलिया का निर्माण कर अवैध रूप से हड़पने की शिकायत कमिश्नर से की गई है। यह शिकायत जैसीनगर विकासखंड की रीछई ग्राम पंचायत के परासिया गांव के आकाश जैन ने की है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि ठेकेदार जबरदस्ती ऐसा कर रहे हैं। सरपंच एवं सचिव सुनते नहीं हैं, वह ठेकेदार का साथ देते हैं। इस संबंध में आवेदक ने राजस्व मंत्री रामपाल सिंह को भी आवेदन दिया है। उन्होंने उक्त सड़क का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।