सागर . शहर की बसंत विहार कॉलोनी में शनिवार देर रात तक देवी भक्ति रस बरसा। प्रख्यात गायिका शहनाज अख्तर ने एक के बाद एक अपने चुनिंदा गीत पेश कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम कुछ देर से शुरू हुआ।
रात 11.15 बजे शहनाज जैसे ही मंच पर पहुंची, लोगों ने तालियों को साथ उनका इस्तकबाल किया। जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश...गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद मैय्या का श्रृंगार गीत सुनाकर शहनाज ने कार्यक्रम में रंगत लादी।