- Hindi News
- लद्दाख में अब दूसरे रास्ते से घुसे चीन के सैिनक
लद्दाख में अब दूसरे रास्ते से घुसे चीन के सैिनक
िहंद महासागर पर भी नजर
सीमा पर 200 आतंकी घुसपैठ की फिराक में
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लौटने के बाद सीमा पर हालात सुधरने के बजाय और बिगड़े हैं। लद्दाख के चुमार में सातवें दिन चीन की तरफ से िफर घुसपैठ हुई है। शनिवार को चीन के 50 से ज्यादा सैनिक चुमार में दूसरे रास्ते से फिर घुसे। 35 चीनी सैनिक चुमार की एक पहाड़ी पर पहले से कब्जा किए बैठे हैं। चुमार लद्दाख से उत्तर में 300 किमी दूर है। सूत्रों के मुताबिक घुसपैठ की नई घटना पॉइंट 30आर इलाके में हुई है।
यहां बनी चौकी के जरिए वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार निचले इलाकों पर भारतीय सैनिक नजर रखती है। चीनी फाैजी शनिवार को यहां नौ गाड़यों में आए और जहां भारतीय सेना तैनात हैं उससे महज सौ मीटर दूर डेरा डाल दिया। चुमार में पिछले रविवार से ही गतिरोध बना हुआ है। शेष| पेज 11 पर
चीनीराष्ट्रपति जिनपिंग के भारत दौरे के दौरान चीन और भारत के 500-500 सैनिक 200 मीटर की दूरी पर आमने-सामने गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतराज पर जिनपिंग ने अपनी वापसी के दिन फौज से हटने को कहा। पर शुक्रवार सुबह चीनी सैनिकों ने फिर से घुसपैठ शुरू कर दी। डेमचोक में भी चीनी सैनिक लगातार 13वें दिन जमे हुए हैं।
-----------------
कूटनीति इंस्टेंट कॉफी की तरह नहीं: सरकार
नई घुसपैठ के बाबत विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा कि कूटनीति इंस्टेंट कॉफी की तरह नहीं होती है। यह अपने तरीके से काम करती है। भारत ने उच्च स्तर पर यह मुद्दा उठाया है। प्रधानमंत्री की पहल के नतीजे का हमें भी इंतजार है।
------------------
सीमा पर घुसपैठ के साथ-साथ चीन की नजर हमारी समंदर पर भी है। उसने हिंद महासागर में गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इसकी वजह यह है कि चीन में उसकी जरूरत का 80 फीसदी तेल हिंद महासागर के जरिए पहुंचता है। वह चाहता है कि खाड़ी से चीन तक पूरे समुद्र मार्ग पर उसका दबदबा रहे। यही वजह है कि भारत आने से पहले जिनपिंग मालदीव और श्रीलंका यात्रा पर गए। पाकिस्तान और म्यामांर में भी चीन बंदरगाह बना रहा है।
बेनजीर के बेटे बिलावल की वाेटों पर नजर
कहा- भारत से कश्मीर का एक-एक इंच लेकर रहूंगा
इस्लामाबाद.बेनजीरभुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टाे ने चुनावी राजनीति शुरू करने से पहले कश्मीर राग अलापा है। बिलावल ने उकसाने वाले बयान देते हुए कहा कि-